सहारनपुर, फरवरी 26 -- देव भूमि संस्थान में दो दिवसीय एचपी बंसल स्मारक वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। संस्थान में अध्ययनरत बीटेक, एमसीए, एमबीए, पॉलीटेक्निक, बीबीए, बीसीए, बीकॉम व फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने बालक व बालिका वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और बास्केटबॉल के साथ-साथ पारंपरिक भारतीय खेल जैसे रस्साकशी, पंजा कुश्ती, खो-खो और कबड्डी को भी शामिल किया गया। एथलेटिक्स में 100, 200, 400 व 800 मीटर दौड़, लंबी कूद तथा थैला दौड़ आयोजित हुई। खेलों का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन संजय बंसल ने रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर और खेल मशाल प्रज्वलित कर किया। निदेशक डॉ. दीपक राज ने बास्केटबॉल कोर्ट पर छात्रों के साथ खेलकर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। क्रिके...