उरई, फरवरी 23 -- जालौन। संवाददाता गांव में खेल का मैदान न होने से युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का मौका नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि कुठौंदा बुजुर्ग गांव में युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी खेल प्रतिभा निखारने के लिए खेल के मैदान की आवश्यकता है। इस बाबत आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव काफी समय पूर्व ही तैयार कर लिया गया था, जिसे तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी कार्यालय भेजा जाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्ताव तैयार होने के बाद भी तहसीलदार स्तर से प्रस्ताव को आगे नहीं भेजा जा रहा है। इस संबंध में पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने डीएम से मांग करते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.