नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- कोलकाता। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी का भारत दौरा कई प्रशंसकों के लिए भावनाओं का तूफान बन गया है। ऐसे ही एक प्रशंसक हैं इच्छापुर के 56 वर्षीय चायवाले शिब शंकर पात्रा। उनके दिल का ऑपरेशन हुआ थाRs.। वह मानते हैं कि मेसी से मिलने की चाहत ने ही उन्हें जीवित रखा। पात्रा की कहानी मीडिया में वायरल होने के बाद आयोजकों ने मुलाकात के लिये उन्हें चुना। एक समय क्लब स्तर पर खेलने वाले पात्रा पूरी जिंदगी अर्जेंटीना और मेसी के धुर समर्थक रहे । इससे पहले 2011 में जब वेनेजुएला के खिलाफ फीफा का दोस्ताना मैच खेलने मेसी यहां आए थे तब नवाबगंज में पात्रा ने अपना पूरा घर नीले और सफेद से रंग दिया था। इसके अलावा दशकों पुराना टी स्टाल भी 'अर्जेंटीना फैन क्लब' बना दिया जिसके प्रवेश पर मेसी का आदमकद स्टैच्यू लगाया था। भीतर दीवारे...