गुड़गांव, मई 13 -- जरूरत के अनुसार रिपोर्ट तैयार होगी, खिलाड़ियों की संख्या और जरूरत के अनुसार खेल संसाधन उपलब्ध होंगे गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले में खेल सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में खेल विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। हरियाणा सरकार की खेल उपकरण प्रावधान योजना 2025-26 के तहत गुरुग्राम जिले की ग्राम पंचायतों और नगर निकायों को जल्द खेल उपकरण दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- खिलाड़ियों का घटा रुझान, दोबारा ट्रायल के बाद भरी गईं आवासीय खेल नर्सरी की सीटेंखेल विभाग की विशेष समिति आवेदनों के आधार पर खेल विभाग विशेष समिति बनाकर संबंधित स्थानों का निरीक्षण करेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार समिति मौके पर पहुंचकर खेल मैदानों की स्थिति, खिलाड़ियों की संख्या और उपलब्ध संसाधनों का आकलन करेगी। निरीक्षण के बाद जरूरत के अनुसार विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर इस...