गढ़वा, जनवरी 5 -- धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के मिरचैया गांव में एनसीसी ग्रुप मिरचैया के तत्वावधान में सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल यादव ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करना सराहनीय पहल है। उससे गांवों में छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है। युवा नशा और गलत रास्तों से दूर रहते हैं। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में हासनदाग बनाम नरही टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.