सिमडेगा, अप्रैल 11 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के बैघमा गांव में गुरुवार को पोषण पखवाड़ा के तहत ग्रेजुएशन डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आइसीडीएस, टीआइआरएफ और सीनी की टीम ने भाग लिया। जिसमें विभिन्न गतिविधियो के माध्यम से पोषण एवं बाल विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के दौरान मातृ एवं शिशु पोषण, जीवन के पहले 1000 दिनों का महत्व, 0-3 वर्ष के बच्चों का मस्तिष्क विकास, 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल आधारित शिक्षा तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों को मजबूत बनाने में समुदाय की भुमिका जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.