सीतामढ़ी, मई 26 -- सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित एमपी हाई स्कूल के सभा कक्ष में मंगलवार को शिक्षा विभाग एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम, विद्यालयों में बच्चों के ठहराव को सुनिश्चित करना तथा ड्रॉपआउट बच्चों को पुन: शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना था। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षा सेवक, तालिमी मरकज एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना शिक्षा विभाग का लक्ष्य: डीपीओबाल विवाह पर चर्चा इस दौरान बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम की विशेषता बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को रोचक एवं प्रभावी बनान...