लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ संवाददाता। 21वीं बीबीडी ए डिवीजन लीग में गुरुवार को पार्थ क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया मुकाबला रोमांचक रहा। अमन कृष्ण यादव और हिमांशु सिंह की धमाकेदार शतकीय पारियों की बदौलत आरईपीएल क्रूसेडर्स क्लब ने दयानंद यंग मेंस एसोसिएशन को 218 रनों के भारी अंतर से शिकस्त देकर महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरईपीएल ने निर्धारित 40 ओवरों में पांच विकेट खोकर 432 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज अमन कृष्ण यादव (139) और हिमांशु सिंह (128) ने पहले विकेट के लिए 170 रनों की आक्रामक साझेदारी की। विशेष रूप से हिमांशु ने महज 37 गेंदों में अपना शतक पूरा कर विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। इसके बाद सजल वर्मा ने नाबाद 83 रन बनाकर अमन के साथ 150 रनों की पार्टनरशिप की।जवाब में दयानंद यंगमेंस एसोसिएशन की ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.