खेल अनुशासन,टीम भावना और आत्मविश्वास को बढ़ता हैं:प्राचार्या
रांची, अगस्त 29 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल, खेलगांव खटंगा में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या अर्चना राठौर ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इसके बाद मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कबड्डी, खो-खो, रिले रेस, रस्साकशी और फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं। यह भी पढ़ें- लाला लाजपत राय में टीम भावना को अपनाने की शपथ यह भी पढ़ें- Pakur News: पाकुड़िया प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों में मनाया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.