नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- हॉकी विश्व कप में 40.33 करोड़ टीवी दर्शकों का रिकॉर्ड लुसाने। बेल्जियम और नीदरलैंड्स में हुए हॉकी विश्व कप 2026 ने टीवी दर्शकों के मामले में नया बेंचमार्क स्थापित किया है। लाइव कवरेज, हाइलाइट्स, देरी से प्रसारित होने वाले प्रसारण और रिपीट के जरिए दुनिया भर में 40.33 करोड़ दर्शकों ने इसके मुकाबलों को देखा। बड़ी बात यह कि कुल दर्शकों में से 30 प्रतिशत भारत से थे जबकि लैटिन अमेरिका और चीन में से प्रत्येक का योगदान 15 प्रतिशत रहा। नीदरलैंड्स, जर्मनी और पाकस्तिान भी प्रमुख बाजारों में शामिल रहे। इसमें महिला हॉकी विश्व कप 2022 और पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के संयुक्त टेलीविजन दर्शकों की संख्या से दोगुनी संख्या दर्ज की गई। यह इस खेल की वैश्विक दृश्यता में एक बड़ा मील का पत्थर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...