नई दिल्ली, फरवरी 15 -- हैरी केन ने करियर का 500वां गोल दागा बर्लिन। इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर हैरी केन ने शनिवार को बायर्न म्यूनिख की तरफ से दो गोल करके देश और विभिन्न क्लबों की तरफ से 500 गोल करने की उपलब्धि हासिल कर ली। केन ने अपने दो गोल में से एक पेनाल्टी पर किया। यह पेनाल्टी पर उनका 100वां था। केन के दम पर से बायर्न ने वेर्डर ब्रेमेन पर 3-0 से जीत हासिल करके बुंडेसलिगा में छह अंकों की बढ़त बरकरार रखी। केन ने पहला गोल जनवरी 2011 में 17 साल की उम्र में इंग्लैंड के तीसरी श्रेणी के क्लब लेटन ओरिएंट की तरफ से खेलते हुए शेफील्ड वेडनेसडे के खिलाफ किया था। 32 वर्षीय फॉरवर्ड ने इंग्लैंड के लिए 112 मैचों में 78 गोल किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...