नई दिल्ली, फरवरी 9 -- हालैंड के गोल से मैनचेस्टर सिटी की जीत लंदन। अंतिम लम्हों में पेनाल्टी पर इर्लिंग हालैंड के गोल से मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल में लिवरपूल को 2-1 से हराकर खिताब की अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं। रविवार को लिवरपूल को 74वें मिनट में डोमिनिक जोबोज्लाई ने बढ़त दिलाई। 10 मिनट बाद बर्नार्डो सिल्वा ने स्कोर 1-1 कर दिया। अंत में नॉर्वे के हालैंड ने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में गोल दागकर टीम की जीत पक्की की। मैनचेस्टर सिटी की टीम 25 मैच में 50 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। अब उसके और शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल के बीच छह अंक का अंतर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...