नई दिल्ली, फरवरी 16 -- हार का कोई असर नहीं पड़ेगा : ग्लेन फिलिप्स चेन्नई। न्यूजीलैंड के हरफनमौला ग्लेन फिलिप्स ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका से हार का असर कनाडा के खिलाफ मंगलवार को उनके मैच पर नहीं पड़ेगा। टीम इस मुकाबले को जीतकर सुपर आठ में जगह पक्की करने की कोशिश करेगी। न्यूजीलैंड फिलहाल तीन मैचों में दो जीत से ग्रुप तालिका में दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका छह अंकों के साथ सुपर आठ में पहुंच चुका है। फिलिप्स ने कहा, हमने हाल के दिनों में अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेला है, इसलिए यह समझना जरूरी है कि किसी एक मैच को सब कुछ न मान लिया जाए। अगर हमारा शीर्ष क्रम लड़खड़ाया है तो मध्य क्रम ने मोर्चा संभाला है। कभी-कभी ऐसा होता है कि शीर्ष क्रम अच्छी शुरुआत करता है और फिर मध्य क्रम उसे जारी नहीं रख पाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...