खेल : हार्दिक वनडे सीरीज के लिए भारत ए टीम में शामिल
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। हार्दिक पांड्या को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। हालांकि यह ऑलराउंडर पूरी तरह फिट होने पर ही इसमें खेल पाएगा। यह सीरीज नौ अक्तूबर से पुडुचेरी में शुरू होगी। बीसीसीआई ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया। हार्दिक ने पिछला प्रतिस्पर्धी मुकाबला आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेला था। उसके बाद से हार्दिक चोट के कारण प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर है। फिलहाल वह जांघ की चोट से उबर रहे हैं। वह बेंगलुरु में रिहैब में हैं। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए हार्दिक भारतीय योजनाओं का हिस्सा है। वह भारत ए के लिए खेलकर लय पाने की कोशिश करेंगे। यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को मिली टीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.