नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- हर फुटबॉल संघ को ढाई करोड़ लाख डॉलर देगा फीफा साओ पाउलो। विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा वर्ष 2027 से 2030 तक अपने सदस्य देशों के सामने फुटबॉल के विकास के लिए 6.35 बिलियन अमेरिकी डॉलर के कोष का प्रस्ताव रखेगा। इसमें हर संघ के लिए 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग दो अरब, 37 करोड रुपए) की बढ़ी हुई धनराशि शामिल है। फीफा के 14 अक्तूबर के दस्तावेज के अनुसार, संस्था ने अपने वित्तीय भंडार से 3.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की धनराशि सदस्य देशों में वितरित करने का प्रस्ताव रखा है। फीफा हाल में हुए विश्व कप से प्राप्त धनराशि का उपयोग अपने 211 सदस्य संघों, परिसंघों और अन्य हितधारकों में फुटबॉल विकास में निवेश बढ़ाने के लिए करेगा। इससे पहले हर फुटबॉल संघ को चार साल के लिए 10 मिलियन डॉलर मिलते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...