खेल : हरलीन देओल बारबाडोस ट्राइडेंट्स से जुड़ीं
नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- हरलीन देओल बारबाडोस ट्राइडेंट्स से जुड़ीं बारबाडोस। भारतीय बल्लेबाज हरलीन देओल महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूसीपीएल) के शेष मैचों के लिए मौजूदा चैंपियन बारबाडोस ट्राइडेंट्स से जुड़ गई हैं। वह टीम की पांचवीं विदेशी खिलाड़ी होंगी। देओल अभी भारत या भारत ए की टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनके जुड़ने के बाद डब्ल्यूसीपीएल में भारतीय खिलाड़ियों की संख्या पांच हो गई है। किरण नवगिरे, पूजा वस्त्राकर, शिखा पांडे और यास्तिका भाटिया पहले से ही लीग में खेल रही हैं। देओल ने 28 अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 311 रन बनाए हैं। फ्रेंचाइजी स्तर पर देओल महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्ज का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने 28 डब्ल्यूपीएल मैचों में 649 रन बनाए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.