नई दिल्ली, अगस्त 26 -- यूएस ओपन : युक्रेन की एलिना और फ्रांस के गेल ने कभी ग्रैंड स्लैम नहीं जीता, पांच साल पहले दोनों ने शादी की थी स्वितोलिना-मोंफिल्स मिश्रित युगल सेमीफाइनल में, इतिहास रचने से दो कदम दूर

ऐतिहासिक पल कुल मिलाकर दूसरी जोड़ी होगी

ग्रैंड स्लैम की चुनौती ग्रैंड स्लैम के इतिहास में इससे पहले एक बार सिर्फ 1926 में ग्रेट ब्रिटेन की पति-पत्नी की जोड़ी लेसली गॉडफ्री और किटी गॉडफ्री ने विम्बलडन का मिश्रित युगल खिताब जीता था। दोनों ने जनवरी 1926 में ही शादी की थी। उन्होंने फाइनल में हॉवर्ड किंसे और मैरी ब्राउन की अमेरिकी जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराया था। न्यूयॉर्क, एजेंसी। युक्रेन की एलिना स्वितोलिना और फ्रांस के गेल मोंफिल्स दोनों यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में कभी खिताब नहीं जीत पाए हैं। लेकिन इस बार यह विवाहित जोड़ा इतिहास रचने स...