नई दिल्ली, मई 16 -- स्मिथ ने एकल जीता, पूनाचा-माइनेनी युगल चैंपियन बेंगलुरु। शीर्ष वरीयता प्राप्त कीगन स्मिथ कर्नाटक ओपन टेनिस चैंपियन बन गए हैं। उन्होंने शनिवार को यहां पुरुष एकल के फाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त फिलिप सेकुलिक को हराकर खिताब अपने नाम किया। अमेरिकी खिलाड़ी स्मिथ ने 6-2, 7-5 से जीत दर्ज की।इससे पहले निकी पूनाचा और साकेत माइनेनी की भारतीय जोड़ी ने पेट्र बार बिर्युकोव और ग्रिगोरी लोमाकिन को 6-2, 6-3 से शिकस्त देकर पुरुष युगल का खिताब जीता। स्मिथ को खिताब के साथ 9,500 अमेरिकी डॉलर और 50 एटीपी रैंकिंग अंक मिले जबकि उपविजेता सेकुलिक को 5,500 डॉलर और 25 एटीपी अंक प्राप्त हुए।युगल यह भी पढ़ें- खेल : स्मिथ ने एकल जीता, पूनाचा-माइनेनी युगल चैंपियन फाइनल में भारतीय उम्मीदों को पूनाचा और माइनेनी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन के साथ कायम...