नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- स्टब्स की जगह ब्रीत्जके दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल जोहानिसबर्ग। मैथ्यू ब्रीत्जके को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेक्वबेरहा में 18 अक्तूबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए ट्रिस्टन स्टब्स की जगह दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को कहा, मैथ्यू ब्रीत्जके को ट्रिस्टन स्टब्स की जगह लिया गया है जबकि रेयान रिकेल्टन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच 214 रन से हार गया था। दक्षिण अफ्रीकी टीम : तेंबा बावुमा, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहैम, मैथ्यू ब्रीत्जके, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्जी, साइमन हार्मर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्क्रम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नोर्किया, डेन पैटरसन, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन ...