नई दिल्ली, अगस्त 8 -- सैकिया सीओई जाएंगे, लक्ष्मण से मिलेंगे नई दिल्ली। भारतीय टीम में एक के बाद एक चोटों की समस्या को देखते हुए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया रविवार को 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' (सीओई) में क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण से मुलाकात करेंगे। साथ ही, वह खिलाड़ियों के 'रिहैबिलिटेशन' तथा चोट से उबरने की प्रक्रिया का जायजा लेंगे। यह भी पढ़ें- खिलाड़ियों के चोट से BCCI परेशान, सचिव देवजीत सैकिया जाएंगे सीओई; लक्ष्मण से करेंगे मुलाकातचोटिल खिलाड़ियों की स्थिति भारत को जसप्रीत बुमराह (घुटने में सूजन), बी साई सुदर्शन (बाएं पैर के अंगूठे में चोट), हर्षित राणा (मांसपेशियों में खिंचाव), नीतीश कुमार रेड्डी (मांसपेशियों में खिंचाव) और वॉशिंगटन सुंदर (जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव) की अलग-अलग चोटों के कारण उनकी सेवाएं नहीं मिलेंगी। आकाश दीप (स्ट...