खेल : सेंथिलकुमार और तन्वी सेमीफाइनल में पहुंचे
नई दिल्ली, जुलाई 2 -- सेंथिलकुमार और तन्वी सेमीफाइनल में पहुंचे मुंबई। भारत के स्क्वॉश खिलाड़ी वेलावन सेंथिलकुमार और तन्वी खन्ना ने पीएसए चैलेंजर टूर्नामेंट में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। सेंथिलकुमार ने मुश्किल शुरुआत के बाद चौथे वरीय मिस्र के अब्दुल्लाह हफीज को 15-13, 11-4, 11-3 से शिकस्त दी। अब सेमीफाइनल में उनका सामना मिस्र के दूसरे वरीय यासिन शोहदी से होगा।वहीं तन्वी ने आठवीं वरीयता प्राप्त जापान की जो फू के खिलाफ एक गेम गंवाया लेकिन 11-6, 11-7, 8-11, 11-6 से जीत दर्ज करने में सफल रहीं। सेमीफाइनल में तन्वी का सामना जापान की छठी वरीय अकारी मिदोरिकावा से होगा। यह भी पढ़ें- खेल : आकर्षी और तान्या दूसरे दौर में, श्रीकांत रिटायर हुए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.