खेल : सुपर शतरंज क्लासिक : प्रज्ञाननंदा ने कीमर के साथ ड्रॉ खेला
नई दिल्ली, मई 17 -- सुपर शतरंज क्लासिक : प्रज्ञाननंदा ने कीमर के साथ ड्रॉ खेला बुखारेस्ट। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने जर्मनी के विन्सेंट कीमर के साथ ड्रॉ खेलकर सुपर शतरंज क्लासिक के तीसरे दौर के बाद संयुक्त बढ़त बनाए रखी। यह प्रतियोगिता ग्रैंड शतरंज टूर्नामेंट का हिस्सा है। पिछले दौर में उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव को हराने वाले प्रज्ञाननंदा के दो अंक हो गए हैं। वह फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव, नीदरलैंड्स के जॉर्डन वैन फोरेस्ट, अनीश गिरी और कीमर के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। टूर्नामेंट में 10 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिनमें से आधे संयुक्त शीर्ष पर हैं। अमेरिकी फैबियानो कारुआना और वेस्ली सो दोनों ने अपने सभी मैच ड्रॉ किए हैं और उनके 1.5 अंक हैं। ईरानी मूल के फ्रांसीसी खिलाड़ी अलीरेज़ा फ़िरोजा और स्थानीय स्टार डिएक बोगदान-डै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.