नई दिल्ली, जनवरी 3 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में वापसी हुई है। ऋषभ पंत को बरकरार रखा गया है। चोट के चलते अय्यर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेले थे। वह टीम के उपकप्तान होंगे। हालांकि उनकी भागीदारी फिटनेस पर निर्भर करेगी। रुतुराज गायकवाड़ को टीम से बाहर कर दिया गया है। पंत ने अटकलों के बावजूद टीम में दूसरे विकेटकीपर के रूप में जगह कायम रखी है। उन्होंने अपना पिछला वनडे अगस्त 2024 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा और ध्रुव जुरेल की टीम से छुट्टी कर दी गई है। इन तीनों की जगह शुभमन गिल, श्रेयस और सिराज आए हैं। गायकवाड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मध्यक्रम में खेलते हुए शानदार शतक जड़ा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.