नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- सिंधु बीडब्ल्यूएफ एथलीट्स कमीशन की चेयरपर्सन नई दिल्ली। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधु को 2026-2029 कार्यकाल के लिए बीडब्ल्यूएफ एथलीट्स कमीशन की चेयरपर्सन चुना गया है। इस भूमिका में अब सिंधु विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) काउंसिल मेंबर के तौर पर काम करेंगी। इससे खिलाड़ियों को इस संस्था के ग्लोबल गवर्नेंस में सीधी आवाज मिलेगी। यूरोपियन खेलों की रजत पदक विजेता नीदरलैंड्स की डेबोरा जिल भारतीय बैडमिंटन स्टार की सहायक होंगी। सिंधु ने कहा, साथी एथलीटों द्वारा यह जिम्मेदारी सौंपना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं पिछले कार्यकाल में किए गए असाधारण काम के लिए ग्रेसिया पोली को भी धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं सार्थक, स्थायी बदलाव के लिए लड़ने के लिए बीडब्ल्यूएफ मीडिया के साथ काम करने के लिए उ...