नई दिल्ली, अगस्त 4 -- बैडमिंटन विश्व सिंधु नौंवी, सात्विक-चिराग होंगे पांचवें वरीय

खंड 1 नई दिल्ली, एजेंसी। आगामी बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में अब सिर्फ दो सप्ताह रह गए हैं। ऐसे में मंगलवार को टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की वरीयता तय की गई। यह चैंपियनशिप इंदिरा गांधी स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक खेली जाएगी।

खंड 2 दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को नौवीं वरीयता दी गई है जबकि पुरुष युगल में सात्विकसाइराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को पांचवीं वरीयता मिली है। सिंधु ने जापान ओपन टूर्नामेंट जीता है जबकि सात्विक-चिराग 2022 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता हैं। जहां खिलाड़ी 28 अप्रैल, 2026 की अपनी विश्व रैंकिंग के आधार पर इस चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई हुए, वहीं वरीयता का फैसला 28 जुलाई, 2026 की व...