नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- सावन बरवाल ने मैराथन में 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा रोटरडम (नीदरलैंड्स)। सावन बरवाल ने भारतीय एथलेटिक्स में 48 साल पुराना राष्ट्रीय मैराथन रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है। हिमाचल प्रदेश के इस लंबी दूरी के धावक ने रविवार को शीर्ष स्तर की रोटरडम एनएन मैराथन में दो घंटे 11 मिनट और 58 सेकंड का समय निकाल 20वां स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने शिवनाथ सिंह के नाम 1978 से कायम दो घंटे 12 मिनट का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रतियोगिता में दूसरे भारतीय गोपी थोनकल ने 42.195 किलोमीटर की दूरी दो घंटे 13 मिनट और 16 सेकंड में पूरी करके 23वां स्थान हासिल किया। सेना में कार्यरत 28 वर्षीय बरवाल ने 2024 में फेडरेशन कप में 5000 मीटर में स्वर्ण पदक जीतकर अपना पहला राष्ट्रीय खिताब जीता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.