नई दिल्ली, जून 1 -- सात्विक-चिराग फिर पूर्व कोच माथियास बो से जुड़े नई दिल्ली। सात्विकसाईराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की शीर्ष युगल बैडमिंटन जोड़ी बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों से पहले डेनमार्क के अपने पुराने कोच मैथियास बो के साथ फिर जुड़ गए हैं। मैथियास बो ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्होंने अप्रैल में थॉमस कप शुरू होने से पहले ही भारतीय जोड़ी के साथ 'चुपके से' काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कंसल्टेंट के तौर पर काम करेंगे, साथ में मलेशिया के मौजूदा नेशनल टीम कोच टैन किम हेर भी होंगे। बो का मुख्य रूप से तकनीक और मैच विश्लेषण पर नजर रखेंगे जबकि टैन इस जोड़ी के साथ पूर्णकालिक कोच के तौर पर काम करते रहेंगे। यह भी पढ़ें- खेल : सिंगापुर ओपन : सात्विक-चिराग ने दो साल का खिताबी सूख...