नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- बैडमिंटन : भारतीय जोड़ी को साल के अंतिम और प्रतिष्ठित बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइल्स के लिए रखा गया है कठिन ग्रुप में, चीन के होंगझोऊ में बुधवार से शुरू होगा टूर्नामेंट नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मौजूदा सत्र में एक भी खिताब नहीं जीतने वाले सात्विकसाईराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी की राह साल के अंतिम टूर्नामेंट बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भी आसान नहीं होगी। चीन के हांगझोऊ में 17 से 21 दिसंबर तक होने वाले बैडमिंटन के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए भारतीय जोड़ी को 'ग्रुप ऑफ डेथ' में रखा गया है। दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी सात्विक-चिराग को ओलंपिक की पिछली दो बार की कांस्य पदक विजेता और दुनिया की दूसरे नंबर की जोड़ी मलेशिया के आरोन चिहा और सोह वूई यिक के साथ रखा गया है। इनके अलावा चीन के लियांग व...