नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- साइ ने विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के खिलाड़ियों को मदद दी नई दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने हाल में आयरलैंड में खत्म हुई विश्व पुरुष बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में भारत की भागीदारी के लिए आर्थिक सहायता मंजूर की है। इसके तहत विश्व चैंपियन सौरव कोठारी, कई बार के वर्ल्ड चैंपियन पंकज आडवाणी और कोच अशोक शांडिल्य को मदद दी गई है। यह चैंपियनशिप बुधवार को खत्म हुई। इसमें इन तीनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल संघों को सहायता (एएनएसएफ) योजना के तहत सरकार से मिले फंड से हिस्सा लिया। साइ ने टीम की भागीदारी के लिए भारतीय बिलियर्ड्स एंव स्नूकर महासंघ को लगभग 6.46 लाख रुपये के खर्च की मंजूरी दी। यह भी पढ़ें- खेल : विश्व टीम टेटे : भारत ने स्लोवाकिया को हराया इस खर्चे में यात्रा, रहने-खाने और प्रतियोगिता से जुड़े अन्य जरूरी खर्च...