नई दिल्ली, जनवरी 22 -- सचिन ने साइना नेहवाल की जमकर तारीफ की नई दिल्ली। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने पूर्व विश्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की तारीफ करते हुए कहा है कि आपका करियर इसका प्रमाण है कि महानता समय के साथ बनती है और उसकी विरासत केवल पदकों तक सीमित नहीं है। 35 वर्षीय साइना ने इस सप्ताह की शुरुआत में प्रतिस्पर्धी बैडमिंटन से संन्यास की पुष्टि की थी। तेंदुलकर ने 'एक्स' पर लिखा, प्रिय साइना, आपका करियर प्रमाण है कि महानता एक-एक दिन के प्रयास, धैर्य, साहस और निरंतरता से बनती है। आपने भारतीय बैडमिंटन को विश्व स्तर पर पहुंचाया और दिखाया कि विश्वास, जब तैयारी के साथ जुड़ता है तो किसी खेल की दिशा बदल सकता है। आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि पदकों से परे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.