नई दिल्ली, मई 24 -- सचिन ने अर्जुन के धैर्य और क्षमता को सराहा लखनऊ। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन की आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के अंतिम लीग मैच में उसकी तरफ से पदार्पण मैच में अच्छे प्रदर्शन पर उनके धैर्य और क्षमता की सराहना की है। अर्जुन ने मैच में 36 रन देकर एक विकेट लिया। पंजाब किंग्स से हार के बाद सचिन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश -शाबाश, अर्जुन। पूरे सत्र में जिस तरह से तुमने खुद को संभाला है, उस पर मुझे गर्व है। हमेशा अपनी क्षमता पर विश्वास बनाए रखा, धैर्य रखा, चुपचाप कड़ी मेहनत की और आखिरी मैच तक अपने मौके का इंतजार करने के बावजूद सकारात्मक बने रहे। यह भी पढ़ें- IPL: अर्शदीप सिंह का ये दांव उल्टा पड़ गया, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा- भरपाई तो करनी होगी क्रिकेट में कौशल के साथ ...