नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- श्रीलंका क्रिकेट को करीब दो करोड़ डॉलर का नुकसान कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट को अगले साल की शुरुआती आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी अधिकार गंवाने के बाद लगभग दो करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 188 करोड़ रुपये) के राजस्व का नुकसान हो सकता है। इस टूर्नामेंट का आयोजन मूल रूप से श्रीलंका में कराया जाना था लेकिन अब इसे भारत में 14 से 28 फरवरी 2027 तक कराया जाएगा जिसके मैच मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने लगातार सरकारी हस्तक्षेप और निर्वाचित प्रशासन की अनुपस्थिति के कारण श्रीलंका से टूर्नामेंट की मेजबानी छीन ली। पिछले सप्ताह ने आईसीसी ने छह देशों के इस टूर्नामेंट को भारत स्थानांतरित करने के फैसले की घोषणा की थी। यह भी पढ़ें- IPL 2027 से पहले तक ये है टीम इंडिया का शेड्यूल, एक-एक सीरी...