नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- श्रीलंका की अफगानिस्तान पर रोमांचक जीत दुबई। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद विरन चामुदिता (62 रन) और चमीका हीनातिगाला (नाबाद 51 रन) की जुझारु पारियों से श्रीलंका ने अंडर-19 एशिया कप के ग्रुप बी में अफगानिस्तान को चार गेंद रहते दो विकेट से हरा दिया। सोमवार को अफगानिस्तान ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 235 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 49.2 ओवर में आठ विकेट पर 238 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। खराब रही शुरुआत : अफगानिस्तान ने तीसरे ही ओवर में खालिद अहमजई (नौ) का विकेट गंवा दिया। फिर उस्मान सादत और फैसल शिनोजदा ने दूसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़े। 22वें ओवर में चमीका हीनातिगाला ने फैसल शिनोजदा (39) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे अंतराल पर अफगानिस्तान के विके...