खेल : शोरिफुल को काउंटी खेलने के लिए एनओसी नहीं
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- शोरिफुल को काउंटी खेलने के लिए एनओसी नहीं ढाका। बंलादेश क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम को काउंटी चैंपियनशिप में केंट के लिए खेलने के लिए 'अनापत्ति प्रमाणपत्र' (एनओसी) नहीं दिया है। शोरिफुल, हसन महमूद के बाद केंट टीम में शामिल होने वाले थे, लेकिन बोर्ड ने उन्हें इजाजत नहीं दी। बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशन इंचार्ज शहरियार नफीस ने बताया, शोरिफुल के वर्कलोड और अंतरराष्ट्रीय मैचों को देखते हुए उन्हें एनओसी नहीं दिया गया क्योंकि अगले तीन महीनों में हमें पांच टेस्ट, सात टी-20 और छह वनडे मैच खेलने हैं। शोरिफुल अभी-अभी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरकर लौटे हैं। इसलिए अगर हम उन्हें चार काउंटी मैचों के लिए एनओसी देते हैं तो उनके शरीर पर जो दबाव पड़ेगा, उसे देखते हुए हमें चिंता है कि वह मैचों के लिए पूरी तरह फिट नहीं रह पाएं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.