खेल : शेर-ए-पंजाब टी 20 लीग में गिल, अर्शदीप पर नजरें
नई दिल्ली, अगस्त 2 -- शेर-ए-पंजाब टी 20 लीग में गिल, अर्शदीप पर नजरें न्यू चंडीगढ़। शेर-ए-पंजाब टी 20 लीग की रविवार को न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आधिकारिक तौर पर शुरुआत करने की घोषणा की गई। इससे पंजाब क्रिकेट में नए अध्याय की शुरुआत हुई। यह टूर्नामेंट 30 अगस्त से 13 सितंबर तक खेला जाएगा। इसमें राज्य के कुछ बड़े नाम होंगे, जिनमें भारतीय कप्तान शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, गुरनूर बराड़, प्रभसिमरन सिंह और रमनदीप सिंह शामिल हैं। समारोह के दौरान टूर्नामेंट का आधिकारिक लोगो भी जारी किया गया। इस लीग में खिताब के लिए छह टीमें 27 रोमांचक मैचों में मुकाबला करेंगी। टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। खिलाड़ियों की नीलामी 9 अगस्त को होगी। अमृतसर, फाजिल्का, जालंधर, लुधियाना, मोहाली और बठिंडा का प्रतिनिधत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.