नई दिल्ली, अगस्त 29 -- शुभंकर ने ब्रिटिश मास्टर्स के कट में प्रवेश किया बेलफ्राई (इंग्लैंड)। भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा चुनौतीपूर्ण मौसम और लगातार बारिश के बीच हुस्क्वार्ना ब्रिटिश मास्टर्स टूर्नामेंट के शुरुआती दो दौर में 69 और 71 का कार्ड खेल कर शुक्रवार को आसानी से कट में प्रवेश करने में सफल रहे। शुभंकर का कुल स्कोर चार अंडर है और वह संयुक्त 13वें स्थान पर हैं। शुभंकर ने दूसरे दौर में दो बोगी के मुकाबले पांच बर्डी लगाईं। प्रतियोगिता में भाग ले रहे अन्य भारतीय खिलाड़ी युवराज संधू के लिए यह सप्ताह निराशाजनक रहा। उन्होंने 71 और 77 के कार्ड खेले और कट में प्रवेश करने से चूक गए। यह भी पढ़ें- खेल : गोलकोंडा मास्टर्स गोल्फ में एक करोड़ रुपये की इनामी राशि यह भी पढ़ें- खेल : आइरिश ओपन : प्रणवी कट में पहुंचीं इकलौती भारतीय

हिंदी हिन्दुस्तान की...