नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- शुभंकर ओमेगा यूरोपीय मास्टर्स में 50वें स्थान पर खिसके क्रांस मोंटाना (स्विट्जरलैंड)। भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा यहां तीसरे दौर में चार ओवर 74 के लचर प्रदर्शन के साथ ओमेगा यूरोपीय मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से 50वें स्थान पर खिसक गए। शुरुआती दो दौर में 68 और 68 के प्रभावी प्रदर्शन के साथ शुभंकर दो दौर के बाद संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर थे। तीसरे दौर में शुभंकर ने दो बर्डी कीं लेकिन दो बोगी और दो डबल बोगी भी कर गए जिससे उनका स्कोर चार ओवर रहा। इंग्लैंड के पॉल केसी ने सात अंडर 63 के स्कोर से कुल 16 अंडर के स्कोर के साथ तीन शॉट की बढ़त बना ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...