नई दिल्ली, मार्च 18 -- शीर्ष-10 का सफर और मुश्किल होगा : अनाहत मुंबई। विश्व स्क्वॉश रैंकिंग के शीर्ष-20 में जगह बनाने वाली सबसे कम उम्र की एशियाई खिलाड़ी बनने के बाद 17 साल की अनाहत सिंह ने कहा है कि शीर्ष -10 में जगह बनाना कहीं अधिक मुश्किल होगा। दीपिका पल्लिकल और जोशना चिनप्पा पीएसए रैंकिंग में 10वें स्थान तक पहुंची थीं लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ पाईं। अनाहत ने इंडियन ओपन के दौरान बुधवार को कहा, शीर्ष-20 में जगह बनाना उतना मुश्किल नहीं था जितना शीर्ष-10 में होगा क्योंकि अब जब आप इतने ऊंचे स्तर पर होते हैं तो एक भी पायदान ऊपर चढ़ना काफी मुश्किल होता है। इसमें काफी समय लगेगा। मैं कड़ी ट्रेनिंग करने, अपने खेल को बेहतर बनाने और शीर्ष खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें कोच के साथ अपनी योजनाओं और सफ...