नई दिल्ली, मई 26 -- शाहिदी भारत के खिलाफ टेस्ट, वनडे में अफगान कप्तान नई दिल्ली। बाएं हाथ के बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी को अफगानिस्तान की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया जो 6 जून से 20 जून तक भारत के खिलाफ एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैच खेलेगी। एकदिवसीय टीम में अनुभवी सितारों मोहम्मद नबी और राशिद खान की वापसी हुई है। अफगानिस्तान अपने दौरे की शुरुआत 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में होने वाले एकमात्र टेस्ट से करेगा। फिर तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मैच 14 जून को धर्मशाला में, दूसरा 17 जून को लखनऊ में और तीसरा मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।टेस्ट यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान ने इंडिया सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान, हशमतुल्लाह शाहिदी को टेस्ट-वनडे की कमान टीम : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सिद्दीकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गु...