नई दिल्ली, जुलाई 11 -- शान मसूद को बलि का बकरा बनाया : राजा कराची। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे के लिए शान मसूद को टेस्ट कप्तानी से हटाने पर पीसीबी की आलोचना की है। रमीज खुद भी क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। शान ने दिसंबर 2023 से 16 टेस्ट में कप्तानी की जिनमें टीम 12 में हारी। रमीज ने 'यू-ट्यूब चैनल' पर कहा, अगर मैं शान की जगह होता तो मैं बोर्ड को लिखित में विरोध दर्ज कराता कि जब किसी कप्तान को लगातार साधारण खिलाड़ियों का ग्रुप दिया जाता है तो आप अच्छे नतीजों की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? अगर टेस्ट टीम का स्तर अच्छा नहीं है तो इसके लिए सिर्फ कप्तान ही कैसे जिम्मेदार हो सकता है?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...