खेल : व्हाइट लोटस बेंगलुरु स्क्वॉश में 300 से अधिक खिलाड़ी
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- व्हाइट लोटस बेंगलुरु स्क्वॉश में 300 से अधिक खिलाड़ी बेंगलुरु। व्हाइट लोटस बेंगलुरु स्क्वॉश ओपन का चौथा संस्करण बुधवार से यहां शुरू हो रहा है। बेंगलुरु क्लब में 13 सितंबर तक चलने वाले टूर्नामेंट में 18 राज्यों के 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें अंडर 9, अंडर 11, अंडर 13, अंडर 15, अंडर 17, अंडर 19, ओपन और मास्टर्स वर्ग में मुकाबले होंगे। मुख्य खिलाड़ियों में उत्तराखंड स्क्वॉश ओपन और नॉर्दर्न स्क्वॉश स्लैम 2025 के रनर-अप अभ्युदय नौडियाल के साथ-साथ गौतम आत्माकुर और अद्वैत थोट्टपयिल शामिल हैं। प्रतियोगिता में युवा और उभरते खिलाड़ियों को अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा जबकि अनुभवी खिलाड़ी ओपन और मास्टर्स कैटेगरी में हिस्सा लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.