नई दिल्ली, अगस्त 2 -- वीनस विलियम्स, एलेक्जेंड्रा एला कनाडा ओपन में खलेंगी टोरंटो। अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स और फिलिपींस की एलेक्जेंड्रा एला कनाडा ओपन डब्ल्यूटीए 1000 में टेनिस खेलते हुए नजर आएंगी। अमेरिका की विलियम्स वाइल्डकार्ड एंट्री के साथ अपना अभियान शुरू करेंगी। कनाडा में यह उनका 13वां टूर्नामेंट होगा। कनाडा में उनका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2014 में रहा था, जब उन्होंने अपनी बहन सेरेना को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। टूर्नामेंट में महिलाओं के मैच टोरंटो में होंगे। 46 साल की खिलाड़ी पहले राउंड में सेंटर कोर्ट पर उज्बेकिस्तान की कामिला राखिमोवा का सामना करेंगी। एला को पहले राउंड में बाई मिली है, इसलिए वह दूसरे राउंड के लिए मंगलवार या बुधवार को कोर्ट पर उतरेंगी। उनका मुकाबला अमेरिका की एलिसिया पार्क्स या अंडोरा की क्वा...