नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- वीजा के लिए नागल ने चीनी दूतावास से मदद मांगी नई दिल्ली। भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने चीन के दूतावास से मदद मांगी है क्योंकि ऑस्ट्रेलियन ओपन प्लेऑफ के लिए चीन जाने के उनके वीजा आवेदन को बिना कारण अस्वीकार कर दिया गया है। 27 साल के नागल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मंगलवार को अपील की जिसमें उन्होंने भारत में चीनी राजदूत और दूतावास के प्रवक्ता को टैग किया। नागल ने लिखा, मैं सुमित नागल हूं, भारत का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी। मुझे ऑस्ट्रेलियन ओपन प्लेऑफ में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए जल्द ही चीन जाना है लेकिन मेरा वीजा बिना कारण अस्वीकार कर दिया गया। आपकी तत्काल मदद के लिए मैं आभारी रहूंगा। शीर्ष 100 से बाहर होने के बाद नागल ग्रैंड स्लैम जैसी प्रतियोगिताओं में सीधे प्रवेश नहीं कर सकते और वाइल्ड का...