नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- विश्व 10के : क्विजेरा और फ्लोरेंस ने खिताब कब्जाए बेंगलुरु। बुरुंडी के रोड्रिग क्विजेरा ने रविवार को यहां विश्व 10के (10 किमी) में रिकॉर्ड के साथ अंतरराष्ट्रीय इलीट पुरुषों की रेस जीती। रवांडा की फ्लोरेंस नियोनकुरु ने महिलाओं की स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया। विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रेस में 26 वर्षीय क्विजेरा ने 27 मिनट 31 सेकंड का समय निकाल पिछले कोर्स रिकॉर्ड (27:38) को बेहतर किया जो कीनिया के निकोलस किपकोरिर ने 2022 में बनाया था। विश्व 10के बेंगलुरु में यह क्विजेरा का पहला खिताब था। उन्हें 34,000 डॉलर की पुरस्कार राशि मिली। महिलाओं के वर्ग में 25 वर्षीय फ्लोरेंस ने 30: मिनट 45 सेकंड में यहां पहला खिताब जीता। भारतीयों में संजीवनी जाधव ने महिलाओं का जबकि हरमनजोत सिंह ने पुरुषों का खिताब जीता।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.