नई दिल्ली, मार्च 10 -- टी-20 नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी-20 विश्व कप के खिताब का बचाव करने वाली टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के पुरस्कार का ऐलान किया है। यह पिछली बार से छह हजार अधिक है। बीसीसीआई ने मंगलवार को कहा कि यह राशि 15 खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और अन्य सहयोगी स्टाफ में वितरित की जाएगी।सूत्रों के अनुसार, सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम के 15 खिलाड़ियों को छह-छह करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं 41 करोड़ रुपये सहयोगी स्टाफ के सदस्यों में बांटे जाएंगे। रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 में चैंपियन बनने वाली टीम को 125 करोड़ रुपये दिए गए थे। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ के सदस्यों और चयनकर्ताओं को एक बार फिर बधाई देता है। भविष्य में उनकी निरंत...