नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए शुभंकर प्रतियोगिता नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (बाइ) ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2026 के लिए पहली बार शुभंकर डिजाइन प्रतियोगिता शुरू की है। इसमें प्रशंसकों, कलाकारों और क्रिएटर्स को आमंत्रित किया गया है। यह पहल संघ द्वारा समुदाय को इस खेल के और करीब लाने का अपनी तरह का पहला प्रयास है। दिल्ली में 17 से 23 अगस्त तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए शनिवार से शुरू हुई यह शुभंकर डिजाइन स्पर्धा 10 मई तक चलेगी जिसमें विजेता को 25,000 रुपये के साथ सेमीफाइनल या फाइनल का वीआईपी टिकट भी मिलेगा। भारत में विश्व चैंपियनशिप 17 साल बाद आयोजित की जा रही है। प्रविष्टियों का मूल्यांकन रचनात्मकता, मौलिकता, विषय की प्रासंगिकता और समग्र आकर्षण के आधार पर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...