नई दिल्ली, जून 19 -- विश्व टीम स्नूकर : भारत फाइनल में चीन से हारा गुआंगडोंग (चीन)। भारत विश्व टीम स्नूकर चैंपियन बनने से चूक गया। शुक्रवार को चैंपियनशिप के रोमांचक फाइनल में उसे मेजबान चीन 'ए' के हाथों 2-3 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मुकाबला 2-2 से बराबरी पर था। लेकिन ली चेंगजी के खिलाफ निर्णायक फ्रेम में भारत के आदित्य मेहता लड़खड़ा गए। उससे पहले पंकज आडवाणी ने चेंगजी के खिलाफ जीत हासिल कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। मेहता फिर जू जियारुई से 34-66 से हार गए। युगल में आडवाणी-मेहता की जोड़ी जियारुई-पैन यिमिंग से हार गई। आडवाणी ने फिर सटीक खेल से भारत की वापसी कराई। 11 बार के राष्ट्रीय चैंपियन ने जियारुई के खिलाफ 82-4 की बड़ी जीत दर्ज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...