खेल : विश्व कप से पहले हॉकी टीम का स्विट्जरलैंड में शिविर
नई दिल्ली, जुलाई 26 -- विश्व कप से पहले हॉकी टीम का स्विट्जरलैंड में शिविर नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम अगले महीने नीदरलैंड्स और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में होने वाले हॉकी विश्व कप से पहले मानसिक अनुकूलन कोच पैडी अप्टन के प्रशिक्षण केंद्र पर स्विट्जरलैंड में तीन दिवसीय ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा लेगी। 15 से 30 अगस्त तक होने वाले टूर्नामेंट से पहले यह शिविर स्विस एल्प्स में मशहूर 'एडवेंचरर' माइक हॉर्न के 'बेस कैंप' में आयोजित किया जाएगा। टीम इस महीने के अंत में स्विट्जरलैंड रवाना होगी। भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, पेरिस ओलंपिक से पहले भी हमने ऐसी तैयारी की थी। उसके बाद टीम ने लगातार दूसरा कांस्य पदक जीता था। विश्व कप के बाद 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक एशियाई खेल होंगे जो 2028 ओलंपिक के लिए क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट होगा।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.