नई दिल्ली, जुलाई 18 -- विश्व कप में 64 टीमें होने से भारत के मौके बढ़ेंगे : भूटिया नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल के दिग्गज बाइचुंग भूटिया का मानना है कि फीफा अगर पुरुष फुटबॉल विश्व कप में टीमों की संख्या 48 से बढ़ाकर 64 कर देता है तो भारत के लिए विश्व कप में जगह बनाने की संभावना बढ़ जाएगी। हालांकि उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि इससे टूर्नामेंट की गुणवत्ता और रोमांच प्रभावित हो सकता है। भूटिया ने खास बातचीत में कहा, टीमों की संख्या बढ़ने के बावजूद भारत को विश्व कप के सपने को पूरा करने के लिए अपनी फुटबॉल व्यवस्था, ढांचा और जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों के विकास पर लगातार काम करना होगा। यह भी पढ़ें- खेल : विश्व कप के नए प्रारूप पर एसोसिएट देश भड़के अधिक से अधिक बच्चों को फुटबॉल से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा, भारत को पहले अंडर-17 और अंडर-20 विश्व कप क...