नई दिल्ली, मार्च 16 -- विश्व कप फाइनल की पारी विशेष थी : सूर्यवंशी जयपुर। भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ बनाए गए शतक को अपने करियर की 'विशेष' पारी करार दिया जिसने भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सूर्यवंशी ने 80 गेंद में 175 रन बनाए थे जिससे भारत छठी बार अंडर-19 विश्व कप जीतने में सफल रहा। राजस्थान रॉयल्स की नई जर्सी के अनावरण के अवसर पर सूर्यवंशी ने कहा, मैं पहली बार अंडर-19 विश्व कप में खेल रहा था। फाइनल में शतक बनाना मेरे लिए गर्व का क्षण था। फाइनल में मैंने टीम के लिए जो योगदान दिया वह विशेष था। उन्होंने कहा, मैं अपना ध्यान टीम को मैच जिताने में योगदान देने पर केंद्रित करता हूं। किसी भी क्षेत्र में जब आप अच्छा काम करते हैं तो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं लेकि...